भिलाई। डीपीएस दुर्ग के पूर्व छात्र उत्कर्ष वत्स एवं उनकी टीम को आज खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया। विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्कर्ष को केन्द्र सरकार की तरफ से एक लाख रुपए नगद एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।












