भिलाई। एमजे कालेज की आईक्यूएसी द्वारा आज सेक्टर-2 स्थित आस्था बहुउद्देश्यीय संस्था में जरूरतमंदों को औषधि का वितरण किया। इसके साथ ही कालेज की तरफ से यहां तीन रसोई गैस सिलिण्डरों के लिए आर्थिक सहयोग भी किया गया। महाविद्यालय की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर एवं प्राचार्य डॉ अनिल कुमार चौबे ने वृद्धाश्रम की संचालक शोभा मेश्राम को यह राशि सौंपी।












