भिलाई। एमजे कालेज ऑफ नर्सिंग में चल रहे विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान विभन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसी तारतम्य में आज माइम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने मूक रहकर स्तनपान के सही तरीके, स्तनपान कराने वाली माताओं के आहार विहार पर रोचक जानकारी प्रदान की। साथ ही उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर स्तनपान कराने में आने वाली समस्याओं को भी उठाया।












