भिलाई। श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस के एप्लाइड मैथमेटिक्स विभाग द्वारा सेलेस्टियल मैकेनिक्स एवं क्रिप्टोग्राफी पर राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया। इस वेबीनार में देशभर से लगभग 215 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वेबीनार का शुभारंभ डॉ एमएम सिंह, विभागाध्यक्ष के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने वक्ताओं के कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।












