भिलाई। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग के हिंदी विभाग द्वारा कथा सम्राट प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.आर.एन. सिंह के मार्गदर्शन में प्रेमचंद और भारतीय किसान विषय पर ऑनलाईन व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता प्रोफेसर थानसिंह वर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ शंकर निषाद ने की। शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ अभिनेष सुराना ने वक्ताओं का परिचय देते हुए प्रेमचंद के व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर प्रकाश डाला।












