दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर वनस्पति विभाग द्वारा एक दिवसीय ऑनलाईन राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता एवं अतिथि डॉ एम.एल. नायक (पूर्व विभागाध्यक्ष, स्कूल ऑफ स्टडीज इन लाइफसाइंस तथा पूर्व डायरेक्टर जनरल, छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, रायपुर) ने जल संरक्षण की अपेक्षा जल प्रबंधन करने पर जोर डाला।












