भिलाई। हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में लगभग एक माह तक भर्ती रहने के बाद 10 वर्षीय बालक सिद्धार्थ आज घर लौट गया। वह लांगीच्यूडिनली एक्सटेंसिव ट्रांसवर्स माएलिटिस (एलईटीएम) नामक तंत्रिका तंत्र की दुर्लभ बीमारी से पिड़ित है। इसमें रीढ़ की हडिड्यों के बीच से गुजरने वाली सुषुम्ना नाड़ी में सूजन आ जाती है जिसके कारण मस्तिष्क से शरीर को प्राप्त होने वाले संकेतों में व्यवधान उत्पन्न हो जाता है। हाथ पैर काम करना बंद कर सकते हैं और शरीर के अंदरूनी अंग भी प्रभावित हो सकते हैं।












