भिलाई। परीक्षा की तैयारी के दौरान रात-रात भर जागना भारी पड़ सकता है। इसके कारण दिमाग में कोहरा छा सकता है और कंफ्यूजन इस लेवल तक बढ़ सकता है कि हम उत्तर लिख ही न पाएं। इसके पीछे वैज्ञानिक कारण हैं। हमारा दिमाग तभी जानकारियों को व्यवस्थित कर पाता है जब हम पर्याप्त नींद लेते हैं। जब हम नींद को टालते हैं तो पढ़ा हुआ सबकुछ गड्डमड्ड हो जाता है। यह बातें टाइम मैनेजमेंट एवं कम्युनिकेशन गुरू डॉ किशोर दत्ता ने कहीं।












