दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक प्रथम वर्ष एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के दौरान महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की भौतिक रूप से उपस्थिति नियंत्रित करने तथा कठिनाईयों के निवारण हेतु प्रत्येक महाविद्यालयों को परिसर में प्रमख स्थल पर हेल्पडेस्क स्थापित करने के निर्देश प्राचार्यों को दिये गये हैं। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि अनेक महाविद्यालयों में पूर्व से ही हेल्प डेस्क स्थापित है। साथ ही कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।












