भिलाई। एक विलक्षण सोच के तहत मां शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने शनिवार को अपनी सफलता एवं उपलब्धियों का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को समर्पित किया। उम्र के इस पड़ाव पर किसी की मां नहीं रही तो कोई पिता की छत्रछाया से वंचित है। बचपन की डांट-फटकार और पिटाई भी अब मधुर स्मृतियों में तब्दील हो चुकी हैं। बड़े हो चुके इन बच्चों ने जब अपने भावों को व्यक्त किया तो अनेक आंखें नम हो गईं। सांसद विजय बघेल आयोजन के मुख्य अतिथि थे।












