भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत अब उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना के लिए भिलाई निगम ने योजना पर अमल करना प्रारंभ कर दिया है। निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी एवं अन्य अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना के लिए आवश्यक दुकानों एवं भवन का निरीक्षण किया। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए 500 से 800 वर्गफिट क्षेत्रफल के भवन दुकान की आवश्यकता है।












