भिलाई। ग्रंथालय विज्ञान के जनक डॉ एसआर रंगनाथन के जन्मदिवस पर एमजे कालेज में ई-लाइब्रेरी के उपयोग पर टिप्स दिए गए। प्रमुख ग्रंथपाल प्रकाश चंद्र साहू ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान जब सबकुछ बंद पड़ा था, तब ई-लाइब्रेरी ने ही शिक्षण कार्यों को गतिमान बनाए रखा। उन्होंने ई-लाइब्रेरी में उपलब्ध पुस्तकों की जानकारी देते हुए उसके उपयोग के टिप्स भी दिए।












