भिलाई। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संजय रुंगटा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स के द्वारा संचालित रुंगटा कॉलेज आफ डेंटल साइंसेस एंड रिसर्च में पेरीयोड़ोंटिक्स विभाग द्वारा ओरल हाइजीन डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्रुप के चेयरमैन संजय रुंगटा एवं रजनी रुंगटा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनो तक मौखिक स्वास्थ्य एवं मुँह की सही तरीके से देखभाल करने हेतु जागरुकता फैलानी थी।












