भिलाई। इंदिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वैशाली नगर भिलाई द्वारा प्रेमचंद जयंती के अवसर पर वर्चुअल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। ‘प्रेमचंद का रचना संसार : सोशल मीडिया और इंटरनेट’ पर केन्द्रित आयोजन में ख्यातिलब्ध कवि, कथाकार, समालोचक, इतिहास और मनोविज्ञान अध्येता शरद कोकास अतिथि वक्ता थे।












