भिलाई। स्तनपान यदि सही ढंग से कराया जाए तो यह न केवल शिशु बल्कि मां के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। स्तनपान कराते समय शिशु को इस तरह पकड़ना चाहिए कि उसकी ठोढ़ी स्तन में धंसी हो, मुंह पूरा खुला हो और निपल का निचला हिस्सा पूरी तरह बच्चे के मुंह में समा जाए। यह जानकारी ब्रेस्टफीडिंग प्रमोशन नेटवर्क ऑफ इंडिया (बीपीएनआई) के ट्रेनर डॉ ओमेश खुराना ने सीसीएम मेडिकल कालेज में स्तनपान सप्ताह के अवसर पर आयोजित कार्यशाला में दी।












