दुर्ग। शहर के सबसे बड़े एवं नैक मूल्यांकन में ’ए’ प्लस ग्रेड प्राप्त शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग में आज आयोजित जनभागीदारी समिति की बैठक में छात्रहित में अनेक निर्णय लिये गये। कोरोना संक्रमण से मृत्यु होने वाले माता-पिता की संतानों हेतु जनभागीदारी शुल्क पूर्ण रूप से माफ कर दिया गया है। इसी प्रकार अनाथ विद्यार्थियों तथा दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु भी जनभागीदारी शुल्क माफ कर दी गई है।












