दुर्ग। भारत सरकार के यातायात एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव कैलाश चंद्र गुप्ता ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान साक्षरता अभियान में मुख्य भूमिका निभाने वाले स्वयंसेवियों से मुलाकात की। प्रशिक्षु आईएएस के रूप दुर्ग में पदस्थापना के दौरान उन्होंने उत्तर साक्षरता अभियान में 9 माह तक सक्रिय भागीदारी दी थी। श्री गुप्ता वर्तमान में दिल्ली में पदस्थ हैं।












