भिलाई। एमजे कालेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने मंगलवार को रंगोली बनाकर स्तनपान का महत्व समझाया। रंगोलियों के माध्यम से ही उन्होंने स्तनपान कराने वाली माताओं के आहार के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। रंगोली प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका एमजे कालेज के शिक्षा संकाय की प्रभारी डॉ श्वेता भाटिया तथा ममता एस राहुल ने निभाई।












