भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपांनद सरस्वती महाविद्यालय में शिक्षा विभाग द्वारा ”नेविगेटिंग मेंटल हेल्थ इन टाइम ऑफ पेंडिमिक“ विषय पर आयोजित पंद्रह दिवसीय सर्टिफिकेट कोर्स का समापन समारोह डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। विषय-विशेषज्ञ डॉ. शमा हमदानी ने मानसिक तनाव के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए इससे जूझने के तरीकों के बारे में जानकारी दी।












