भिलाई। हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में आज संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण पर सर्टिफिकेट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेडवार्सिटी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में आईसीयू, एमआईसीयू, एसआईसीयू तथा वार्डों में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम कोविड-19 प्रबंधन एवं नियंत्रण के लिए मददगार साबित होगा।












