भिलाई। गर्भवती, प्रसूता एवं नवजात की सही देखभाल कर हम प्रतिवर्ष लाखों जानें बचा सकते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसी लिए इस वर्ष रोगी सुरक्षा दिवस का विषय गर्भवती एवं नवजात शिशु की देखभाल पर केन्द्रित किया है। उक्त बातें आज एमजे कालेज ऑफ नर्सिंग में आयोजित रोगी सुरक्षा दिवस को संबोधित करते हुए उप प्राचार्य सिजी थॉमस ने कहीं।












