भिलाई। एमजे कालेज ने आज शासकीय इंदिरा गांधी शासकीय कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय वैशाली नगर के साथ समझौता ज्ञापन किया। एमजे कालेज के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार चौबे तथा आईक्यूएसी प्रभारी अर्चना त्रिपाठी एवं वैशाली नगर कालेज की तरफ से प्राचार्य डॉ अलका मेश्राम एवं आईक्यूएसी प्रभारी डॉ शिखा श्रीवास्तव ने इस पर हस्ताक्षर किये।












