दुर्ग। बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवाती तूफान “गुलाब“ का असर छत्तीसगढ़ के साथ-साथ उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना आदि में दिखाई दे रहा है। लगभग 45 से 50 कि.मी. प्रति घंटे की हवाओं की रफ्तार वाले इस चक्रवाती तूफान का नाम “गुलाब“ है। इसके बाद जो भी चक्रवाती तूफान यहां से उठेगा उसका नाम “शाहीन“ होगा।












