भिलाई। फार्मेसी डे पर एमजे कालेज में एमजे कालेज ऑफ नर्सिंग के सहयोग से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एमजे कालेज ऑफ नर्सिंग की सहायक प्राध्यापक ममता सिन्हा ने इस अवसर पर कहा कि औषधि का बेधड़क प्रयोग एंटीबायोटिक के प्रति बैक्टीरिया में प्रतिरोध क्षमता उत्पन्न कर रहा है। यह एक खतरनाक स्थिति है जिससे पूरी दुनिया जूझ रही है।












