दुर्ग। ओटेबंद निवासी होलकर के घुटनों ने काम करना बंद कर दिया था। असहनीय दर्द के कारण न तो वो ठीक से खड़े हो पाते थे और न ही चल फिर पाते थे। दरअसल उनके घुटने खराब हो चुके थे। अस्थि एवं वात रोग विशेषज्ञ डॉ दीपक सिन्हा ने उनके घुटने का प्रत्यारोपण कर दिया। अब होलकर न केवल खड़े हो पाते हैं बल्कि सहारा लेकर चलने फिरने भी लगे हैं।












