बेमेतरा। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना वर्ष 2020-21 अंतर्गत 23 लोगों को अनुदान प्रदान किया गया, जिसमें 10 महिला उद्यमी भी शामिल हैं। इन्हीं में से एक सफल उद्यमी श्रीमती जया गंधर्व, वार्ड क्रमांक-7, बेमेतरा की निवासी है। योजना का लाभ लेकर उन्होंने कपड़े का काम शुरू किया और अब इससे उन्हें अच्छी आमदनी होने लगी है।












