भिलाई। संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इन्स्टीट्यूशन्स द्वारा संचालित रुंगटा डेंटल कॉलेज में बी.डी.एस. द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा प्रथम वर्ष के छात्रों का जोशीला स्वागत किया गया। फ्रेशर्स डे समारोह का थीम कॉमेडी रखा गया था, जिसमें दोनों वर्षोँ के छात्र–छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा इसमें डांस, गायन, स्टैंड-अप कॉमेडी व टेलेंट हंट जैसी सांस्कृतिक प्रतियोगिता भी रखी गई।












