भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रूंगटा डेन्टल कॉलेज में इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के उपलक्ष्य में निःशुल्क बत्तीसी वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। ज्ञात हो कि हर वर्ष 1 अक्टूबर के दिन अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाया जाता हैं। इस दिन न सिर्फ बुजुर्गों के प्रति उदार होने का संकल्प लिया जाता हैं बल्कि बुजुर्गों की देखभाल की जिम्मेदारी भी ली जाती हैं।












