भिलाई। शासकीय नेहरू महाविद्यालय डोगरगढ़ एवं श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी के संयुक्त तत्वाधान् में पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ केएल टांडेकर के दिशा निर्देशन में आयोजन आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय विश्वविद्यालय भटिंडा, पंजाब के कुलपति डॉ राघवेंद्र पी तिवारी मुख्य आतिथि थे। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ रक्षा सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।












