भिलाई। संजय रूगंटा ग्रुप ऑफ इन्सटीटयूशंस द्वारा संचालित रुंगटा इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज एवं रुंगटा इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय वर्कशाप फार्मा ऐक्स्पो 2021 का आयोजन किया गया। प्रथम दिन अनुप नायर लीड कंस्लटेन्ट जेनपेट इण्डिया मुम्बई द्वारा ड्रग रेगुलेटरी अफेयर पर वक्तव्य दिया गया। व्याख्याता वर्षा पाण्डे ने इनसीलिको ड्रग डीजाइन पर जानकारी दी।












