दुर्ग। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर राज्यपाल अनुसुईया उइके ने सर्वश्रेष्ठ इकाइयों, सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी एवं सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागृह, रायपुर में आयोजित समारोह में आठ विश्वविद्यालयों के बीच हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की प्रस्तुति को सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति घोषित किया गया तथा राज्यपाल द्वारा चलमंजूषा प्रदान किया गया।












