भिलाई। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार महाविद्यालय की यू.जी.सी. समिति एवं आई. क्यू.ए.सी सेल के संयुक्त तत्वावधान में साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ सावित्री शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों में साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे तकनीकि के सही उपयोग एवं निवारक उपायों को जान सकें।












