भिलाई। आईसीयू में लगभग प्रत्येक बिस्तर पर जिन्दगी और मौत के बीच जंग चल रही होती है। जो यह जंग जीत जाते हैं, उनकी अकसर चर्चा नहीं होती। कुछ लोग आईसीयू और वेन्टीलेटर को लेकर भ्रम फैलाते हैं जिसका खामियाजा भी अकसर मरीज को ही उठाना पड़ता है। भ्रम के कारण निर्णय लेने में देर होती है और मौका हाथ से निकल जाता है। यह बातें हाईटेक सुपरस्पेशालिटी सेंटर के क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ एवं इंटेंसिविस्ट डॉ सोनल वाजपेयी ने कहीं।












