भिलाई। एमजे कालेज के शिक्षा संकाय की अध्यक्ष डॉ श्वेता भाटिया ने आज कहा कि हालांकि दुनिया ने लैंगिक समानता की दिशा में काफी प्रगति की है पर यह भी सच है कि आज भी लाखों की संख्या में बेटियों को गर्भ में ही मार दिया जाता है। जो जन्म लेती हैं, उनके साथ भी कई स्तरों पर भेदभाव होता है और यह भेदभाव पूरी उम्र भर उसका पीछा नहीं छोड़ती।












