भिलाई। राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आज एमजे कालेज में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की रक्षा के साथ ही आंतरिक सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहकर रचनात्मक सहयोग की शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर एवं प्राचार्य डॉ अनिल कुमार चौबे की उपस्थिति में आईक्यूएसी प्रभारी अर्चना त्रिपाठी ने सबको शपथ दिलाई।












