दुर्ग। शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में क्रीड़ा विभाग द्वारा सात दिवसीय योग एवं जुम्बा प्रशिक्षण कार्यक्रम फिट इंडिया मुव्हमेन्ट के अन्तर्गत आयोजित किया जा रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने बताया कि छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ फिटनेस की वर्तमान परिस्थिति में बहुत जरूरत है।












