भिलाई। सरकारी क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम स्कूल निजी क्षेत्र के स्कूलों को टक्कर देने के लिए तैयार हो रहे हैं। यहां न केवल बेहतर शिक्षा की व्यवस्था हो रही है बल्कि खेलकूद की सभी सुविधाओं का भी विकास किया जा रहा है। लाइब्रेरी, डोमशेड, बास्केटबाल, व्हालीबाल सहित अनेक सुविधाएं यहां मौजूद होंगी।












