भिलाई। हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में एक ऐसे शख्स को नया जीवन मिल गया है जिसके परिवार ने भी उम्मीदें छोड़ दी थीं। 52 वर्षीय इस मरीज को राजनांदगांव से यहां लाया गया था। जब मरीज को लाया गया, वह बेहोश था, उसकी पुतलियां सिकुड़ चुकी थीं और नब्ज भी गायब थी। उसे 12 दिन वेन्टीलेटर पर रखा गया। 20 दिन अस्पताल में रहने के बाद आखिर वह घर लौट गया।












