भिलाई। पेटदर्द के सही कारणों का पता किए बिना दर्दनिवारक औषधियों का सेवन करना महंगा पड़ सकता है। दर्द निवारक औषधियों से पेट में छाले पड़ सकते हैं, आमाशय में छेद हो सकता है जिसे बंद करने के लिए सर्जरी करनी पड़ती है। हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में एक ऐसे ही 17 वर्षीय किशोर की सर्जरी कर उसके आमाशय के छेद को बंद किया गया।












