भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई, क्षेत्र अंतर्गत पौनी पसारी योजना की शुरूआत हो चुकी है जहां पर हितग्राही अपना परंपरागत व्यवसाय कर रहे हैं। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने पसरा लगाने वाले व्यवसायियों से प्रतिदिन के विक्रय एवं प्राप्त आय पर चर्चा की। यह स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की भी अच्छी बिक्री हो रही है।












