दुर्ग। छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेन्टल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेस (CIMHANS) के एवं प्रसिद्ध मनोरोग चिकित्सक डॉ प्रमोद गुप्ता ने आज कहा कि जो लोग स्वयं, परिवार और समाज के बीच बेहतर संतुलन बनाने में सफल होते हैं, उनका मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होता है। वे शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में “मन चंगा तो कठौती में गंगा” कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।












