भिलाई। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर एमजे कालेज के विद्यार्थियों ने आज आस्था बहुद्देश्यीय समाज कल्याण संस्था द्वारा संचालित वृद्धाश्रम पहुंची। वृद्धजनों के यहां तक पहुंचने की कथा सुनकर छात्राओं की आंखें नम हो गईं। कोई अपने जीवित होने का प्रमाणपत्र तलाश रहा था तो किसी के पास सबकुछ होते हुए भी कुछ नहीं था।












