भिलाई। संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इन्स्टीट्यूशन्स द्वारा संचालित रुंगटा कॉलेज डेंटल साइंस और रिसर्च भिलाई में “अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस” के अवसर पर 55 वर्ष से अधिक के मरीजों को निःशुल्क परामर्श एवं सामान्य दन्त रोगों के उपचार की सुविधा दी गयी। 25 वृद्धजनों को इस अवसर पर बत्तीसी का निःशुल्क वितरण किया गया।












