भिलाई। श्री गंगाजली एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित श्री शंकराचार्य टेक्नीकल कैम्पस एवं श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के संयुक्त तत्वावधान में “स्तन कैंसर“ पर एक-दिवसीय वेबिनार का आयोजन शुक्रवार, 8 अक्टूबर को किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के विशेषज्ञ चिकित्सक स्तन कैंसर के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता प्रतिभागियों से साझा करेंगे।












