दुर्ग। स्वच्छ भारत अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना साइंस कॉलेज दुर्ग की इकाई ने नेहरू युवा केंद्र दुर्ग के साथ संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन दुर्ग में स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया। विश्वविद्यालय के रासेयो कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आर पी अग्रवाल, जिला संगठक डॉ. विनय शर्मा एवं कार्यक्रम अधिकारी जनेंद्र कुमार दीवान, रेलवे स्टेशन के स्वास्थ्य अधिकारी श्री वर्मा उपस्थित थे।












