भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत 26 अक्तूबर को शपथ ग्रहण के साथ की गई। सतर्कता को जीवन के सभी क्षेत्रों में बढ़ावा देने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का संकल्प लिया गया। संयोजक डॉक्टर सावित्री शर्मा ने कहा कि सतर्कता जागरुकता सप्ताह प्रत्येक वर्ष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है।












