भिलाई। स्वामी श्री स्वरुपानंद सरस्तवती महाविद्यालय के हेल्दी प्रैक्टिस सेल द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य पर गोलमेज चर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने अपने.अपने विचार रखे यह दिवस मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में जागरुकता बढ़ाने और मानसिक स्वास्थ्य के सहयोगात्मक प्रयासों को संगठित करने के उद्देश्य से हर वर्ष मनाया जाता है।












