भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपांनद सरस्वती महाविद्यालय के माईक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा दिनांक 23 अक्तूबर को विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर पारंपरिक व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विश्व खाद्य दिवस का आयोजन हर वर्ष एफ.ए.ओ. द्वारा किया जाता है। जिससे विश्व में खाद्द्यानों की कमी न हो और सभी को पोषक आहार प्राप्त हो। विश्व में कोई भी भूखा न रहे। इस वर्ष खाद्य दिवस का मूल विषय हमारी क्रिया ही हमारा भविष्य है, उन्नत, उत्पादन, बेहतर पोषण, बेहतर पर्यावरण, बेहतर जीवन हैं।












