भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के हिन्दी विभाग एवं राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना मंच के संयुक्त तात्वावधान में सार्वदेशिक लिपि देवनागरी सफलता और संभावनाऐं तथा महिला सशक्तिकरण और शिक्षा की अनिवार्यता विषय पर राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रायेाजक नागरी लिपि परिषद् नई दिल्ली थे।












