भिलाई। हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल के छाती रोग एवं गहन चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ प्रतीक एन कौशिक को प्रदेश पत्रकार यूनियन छत्तीसगढ़ ने चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए विशिष्ट सेवा सम्मान प्रदान किया है। श्री नारायणगुरू प्रेक्षागार में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।












